मेरठ। मेरठ मंडल में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को डाक विभाग महालॉगइन डे मनाएगा।
प्रवर अधीक्षक डाकघर मेरठ-मुजफ्फरनगर मंडल वीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आधार कार्य की स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत मेरठ कैंट मुख्य कार्यालय, मेरठ सिटी मुख्य कार्यालय, मेरठ कचहरी, अमीनगर सराय, मोदीपुरम, टिकरी, बड़ौत मुख्य कार्यालय, बिनौली, अग्रवाल मंडी खरखौदा, खेकड़ा, ढिकौली, आईई परतापुर, एलएलआरएम बागपत गेट, गांधी आश्रम, दोघट, दौराला, मेरठ यूनिवर्सिटी, विक्टोरिया पार्क, साकेत, किठौर, परीक्षितगढ़, सरधना, थापर नगर सीबी, सरधना, जानी, छपरौली, बुढ़ाना गेट, वेस्टर्न कचहरी रोड, हस्तिनापुर, मोहिउद्दीनपुर, गांधी चौक बड़ौत आदि में नया आधार कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा।
इसके अलावा 50 रुपये में आधार अपडेशन, 100 रुपये में फुल बायोमेट्रिक अपडेशन और 30 रुपये में कलर आधार कार्ड प्रिंट कराने की सुविधा मिलेगी। किसी भी निकट के डाकघर पर इन सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा।