मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में द्वितीय ओपन मेरिट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा नहीं रही। करीब डेढ़ हजार छात्रों ने प्रवेश लिया। एडेड और राजकीय कॉलेजों में तीसरी ओपन मेरिट भी जारी की जा रही है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा एडमिशन अब तक मेरठ जनपद में हुए हैं।
कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के 40 कोर्स में करीब दो लाख सीटें हैं। बृहस्पतिवार शाम तक करीब 95 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। ऐसे में 105000 सीटें खाली हैं। एडेड-राजकीय कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम की मेरिट 65 फ़ीसदी से ऊपर रुकी है। वहीं, सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को छात्र पसंद नहीं कर रहे हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की बात करें तो पांच वर्षीय बीए-एलएलबी, बीबीए और बीसीए को छोड़कर बाकी कोर्सों की स्थिति ठीक नहीं है। दूसरी बार रजिस्ट्रेशन खोले जाने के बाद भी प्रवेश लेने वालों की संख्या बढ़ नहीं रही है।
ये हैं जनपद वार सीटें और प्रवेश
जनपद - कुल सीटें एडमिशन
बागपत - 14838 - 5830
बुलंदशहर - 28692- 13088
गाजियाबाद - 25259 - 13396
हापुड़ - 13788 - 6612
मेरठ - 42673 - 19738
मुजफ्फरनगर - 20325 - 9602
सहारनपुर - 32291 - 13728
शामली - 9064 4321
नोएडा-
कुल - 204383 - 95141
सचिन जी नोएडा का डाटा कुछ समय बाद देंगे।
कक्षाओं में नहीं बढ़ रही उपस्थिति
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में छात्र-छात्राएं एडमिशन लेने तो पहुंच रहे हैं परंतु कक्षाओं में कहीं भी उपस्थिति नहीं बढ़ रही है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि अभी कोरोना की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में अभी दिसंबर तक कक्षाओं की स्थिति ऐसे ही रहेगी। इसको देखते कैंपस-कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं जाने रखने का निर्णय लिया जा रहा है।