हल्के वाहनों से 2.55 रुपये और भारी से 8.15 से 16 रुपये प्रति किमी की दर से टोल वसूली
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज के बीच टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई है। हल्के वाहन कार, जीप और वैन पर 2.55 रुपये और भारी वाहनों पर 8.15 रुपये से 16 रुपये प्रति किमी की दरों से टोल टैक्स लागू किया गया है। यानी गंगा एक्सप्रेसवे पर जितनी दूरी तय करेंगे, उतना ही टोल टैक्स लिया जाएगा।
मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 594 किमी है। एक्सप्रेसवे पर 120 किमी की गति से वाहन चलाया जा सकता है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है, जो राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखता है। एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह पेट्रोल पंप, भोजनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस पिकेट की सुविधा है। यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरने वालों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। सुविधाओं की एवज में ही टोल वसूली भी की जा रही है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ से सीधे प्रयागराज तक वाहनों से एक तरफ से लिया जाने वाला टोल
वाहन श्रेणी प्रति किमी टोल दर टोल राशि
कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) 2.55 1,515
हल्के कमर्शियल वाहन/मिनी-बस 4.05 2,405
बसें और ट्रक (भारी वाहन - 2 एक्सल) 8.15 4,840
भारी मशीनरी (3-6 एक्सल) 12.55 7,455
अति भारी वाहन (7 एक्सल या अधिक) 16.00 9,470