फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज ने रचा इतिहास: मेरठ में एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मनाई खुशी, देशभर में जश्न का माहौल

Sat, 07 Aug 2021 09:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया की जीत पर मेरठ में जश्न मनाया गया। शहरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
मेरठ में नीरज की जीत पर जश्न मनाते शहरवासी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक खेलों में शनिवार का दिन भारत के लिए शुभ रहा, जिसकी गूंज मेरठ तक सुनाई दी। कुश्ती में बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक दिलाया तो वहीं भाला फेंक में चंडीगढ़ के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में देश को एथलेटिक में स्वर्ण पदक दिलाया। ओलंपिक के इतिहास में ट्रेक एंड फील्ड में अभी तक भारत के नाम कोई पदक नहीं था।

विज्ञापन


वहीं टोक्यो में देश की झोली में पदक डालने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मेरठ में जश्न का माहौल है। सीसीएसयू के गेट पर छात्र नेता विनीत चपराणा ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।



उधर, कैलाश प्रकाश स्टेडियम के तिराहे पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने लड्डू बांटकर मनाई। मंच के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चोपड़ा, प्रांत महामंत्री कपिल त्यागी और गोपाल सूदन आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रियंका के कोच गौरव त्यागी ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें