फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने दोस्त के साथ मिलकर भाभी से किया सामूहिक बलात्कार

Mon, 08 Jan 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप
विज्ञापन

एक युवक ने अपने दोस्त के साथ भाई के सामने ही भाभी से गैंगरेप किया। शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपी विवाहिता को कार से धक्का देकर कार लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच कर पति, देवर और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता का मेडिकल कराया।

विज्ञापन


हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ वर्ष पहले उसने ज्वालापुर क्षेत्र के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप लगाया कि सुसराल वाले उन्हें अलग करना चाहते थे। ससुराल वालों ने 20 दिन पहले उसके पति की दूसरी शादी करा दी, जिसका उसने विरोध किया, तो उसके देवर ने कहा कि वह उसे मुजफ्फरनगर में रखेंगे, जहां पर उसका पति आता-जाता रहेगा। 

पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार को उसका पति और देवर उसे कार से मुजफ्फरनगर छोड़ने के लिए आए थे। कार देवर का दोस्त चला रहा था। आरोप है कि सुबह आरोपियों ने यहां शेरपुर चुंगी के पास एक खाली जगह पर कार रोकी और पति के सामने ही उसके देवर और दोस्त ने उसके साथ गैंगरेप किया। शोर मचाया तो कुछ लोग शोर सुनकर आ गए। लोगों को आता देखकर आरोपी उसे कार से धक्का देकर कार लेकर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


उधर, शहर कोतवाली के एक गांव में सरकारी नल पर पानी लेने के लिए गई किशोरी से गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बदनियती से खींचकर रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब किशोरी के परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें