एक प्रेमी युगल की लव स्टोरी अधूरी ही रह गई। मामूली विवाद में तनाव में आए प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना का पता चलने पर छात्र की प्रेमिका ने भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
जिले के एक थानाक्षेत्र के गांव निवासी नौंवी कक्षा की छात्रा का दूसरे छात्र से काफी दिनों से साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसी मामले को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इससे तनाव में आकर प्रेमी छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच शुक्रवार की रात इस घटना की सूचना किशोरी को लगी। प्रेमी की मौत से आहत किशोरी ने शनिवार अलसुबह फांसी पर लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया, इसी दौरान उसके परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों ने किसी तरह उसको बचा लिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। उधर, एसओ बाबरी पंकज गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/