फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज लेजर शो से दिखाया जाएगा राम-रावण युद्ध, 32 स्थानों पर होगा रावण दहन

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला में रावण व अहिरावण का संवाद करते कलाकार......स
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ में 32 जगह रावण दहन होगा। वहीं, शहर में नौ स्थानों पर बृहस्पतिवार को दशहरा मेला लगाया जाएगा। सभी जगह 100 फीट से 120 फीट के बीच रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। छावनी रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल के अनुसार लेजर शो के माध्यम से आकाश में श्रीराम रावण के बीच युद्ध दिखाया जाएगा। एक किलो मीटर के दायरे में भी लोग इसे देख सकेंगे। सांसद अरुण गोविल अग्नि बाण चलाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे।
विज्ञापन


सदर भैसाली मैदान, दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड, प्रह्लादनगर, शास्त्रीनगर, सूरजकुंड, जेलचंगी, तोपखाना फुटबॉल ग्राउंड, रजबन फुटबॉल ग्राउंड, कसेरूरखेड़ा रामलीला ग्राउंड में मेला लगेगा। शहर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि रामदल और रावण दल शारदा रोड, दिल्ली रोड पर युद्ध करते हुए रामलीला ग्राउंड में पहुंचेंगे। आतिशबाजी और आकर्षण लाइटों के बीच रावण का पुतला दहन किया जाएगा। रजबन रामलीला कमेटी के संरक्षक सुधीर रस्तौगी ने बताया कि इस बार अतिशबाजी की भी प्रतिस्पर्धा होगी।
दशहरा पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने वीडियो काॅन्फ्रेंस कर मुख्य अग्निशमन अधिकारियों के साथ बैठक की। डीआईजी पुलिस बल के साथ सभी प्वाइंटों पर दमकलकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। फुटकर में पटाखों की ब्रिकी न हो इसके लिए चौकी प्रभारियों की जवाबदेही तय करने की हिदायत दी। डीआईजी ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान, भैंसाली मैदान, रजबन मैदान, सूरजकुंड मैदान, जेलचुंगी मैदान पर फायर ब्रिगेड के साथ ही भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें