इस ट्रेन में 14 जिलों के श्रमिक
जिला प्रशासन बसों के माध्यम से पहुंचाएगा घर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। असम राज्य के डिब्रूगढ़ स्टेशन से चलकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज सिटी स्टेशन पहुंचेगी। अभी तक मेरठ से बिहार राज्य के 35 जिलों के श्रमिकों को भेजा गया लेकिन ये पहली ट्रेन होगी जो मेरठ पहुंच रही है।
इस ट्रेन से आसपास के 14 जिलों के 645 श्रमिक आएंगे। सुबह 11 बजे श्रमिक स्पेशल सिटी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन से उतरने के बाद श्रमिको को उनके जिले की बस में बैठने का प्रबंध किया गया है। इस बार भी स्टेशन की सीमा से 500 मीटर की दूरी पर व्यवस्था करने के निर्देश रेलवे प्रशासन ने दिए है। रेलवे परिसर के बाहर इन श्रमिको के लिए कोई व्यवस्था नही की जाएगी। इस ट्रेन में अलीगढ़ के 30, बागपत के 13, मेरठ के 29, बिजनोर के 16, बुलंदशहर के 25, गौतमबुद्धनगर का एक, गाजियाबाद के 339, हापुड़ के तीन, मथुरा के 12, मुजफ्फरनगर के 44, रामपुर के 33, सहारनपुर के 24, सम्भल के 22 और शामली के 54 श्रमिक आएंगे।
हमारी व्यवस्था पूरी है।
रेलवे स्टेशन से श्रमिकों को बसो में बैठाकर उनके शहर सुरक्षित भिजवाया जाएगा। हमारी पूरी व्यवस्था है। - सुभाष चंद प्रजापति, एडीएम वित्त