सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, रविवार को होगी ईद
मेरठ। सऊदी अरब में शुक्रवार को चांद नहीं दिखा, जिसके बाद देश में शनिवार को ईद के चांद दिखने की उम्मीद कम हो गयी है। हालांकि सऊदी अरब में चांद दिखने को लेकर उलमा की अपनी राय है। मदरसा इमदादुल इस्लाम के उपाध्यक्ष मौलाना मशहूदुर रहमान शाहीन जमाली ने बताया बेशक सऊदी अरब में चांद दिखने या न दिखने से एक अंदाजा ही लगाया जा सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लोग शुक्रवार को ईद का चांद न देखें। अगर चांद दिखा तो सऊदी अरब के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए शुक्रवार को सभी लोग चांद जरूर देखें।