फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री से मिलेंगे मेरठ के बालवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पीएम से मिलेंगे मेरठ के बालवीर
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले मेरठ के बालवीर आरुषि शर्मा व विनायक बहादुर शुक्रवार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। मूक बधिर, आरुषि व विनायक दोनों को बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इस पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार पाने के बाद दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है, वहीं शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मिलने के एक खास मौके पर अतिउत्साहित हैं।
आरुषि के पिता बालकिशन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति से सम्मान पाने के बाद परिवार के सदस्य गर्व महसूस कर रहे हैं। पीएम से मिलने के लिए उनकी बेटी आरुषि, पत्नी ममता शर्मा व बेटा आरव शर्मा बड़े उत्साहित है। सुबह साढ़े 11 बजे पीएम से मिलेंगे। जबकि 2 बजे से 5 बजे तक दूरदर्शन के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को सम्मान पाने वाले सभी बच्चे दिल्ली दर्शन करेंगे। जबकि 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे। 27 जनवरी को आरुषि और विनायक परिवार के साथ मेरठ लौटेंगे। बृहस्पतिवार को आरुषि ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी ली। जबकि पिछले वर्ष राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित ईहा दीक्षित भी स्मृति रानी के साथ मस्ती के मूड में दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां सभी के नसीब में कहां होती हैं.........
बेटियां सभी के नसीब में कहां होती हैं, घर खुदा को जो पसंद आ जाए वहां होती हैं। इन शानदार पंक्तियों के साथ आरुषि की मौसी सीमा शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट अपलोड की है। जिसमें राष्ट्रपति से सम्मानित होने वाली वीडियो के साथ आरुषि को बधाई दी। लिखा बेटियां प्यार करती हैं बेटियां दयालू हैं एक सुंदर दिल एक विचारशील दिमाग उनके पास है। आप मेरे स्टार हैं मुझे आप पर गर्व है। हमारी छोटी राजकुमारी को भारत के माननीय राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त कर बेहद खुशी हो रही है। उज्जवल भविष्य, आपका इंतजार कर रहा है। आपको जीवन में एक बहुत ही सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं। इसके अलावा आरुषि को रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें