मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते बृहस्पतिवार को आधे शहर की बत्ती गुल रहेगी। घंटाघर उपकेंद्र क्षेत्र के दिल्ली गेट फीडर में एबीसी केबल बदलने के कारण सब्जी मंडी, सराफा बाजार, अनाज मंडी आदि क्षेत्र में सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आरटीओ उप संस्थान क्षेत्र के फाजलपुर पोषक क्षेत्र में कार्य के चलते डालचंद प्रधानवाली गली, सूर्या काॅलोनी, तेज विहार, बैंक रोड, सैनिक विहार, पाल धर्मशाला आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जागृति विहार क्षेत्र में सोमदत्त विहार फीडर पर कार्य के चलते सेक्टर 7 से 8, बीडीएस स्कूल, कालिया गढ़ी आदि क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपकेंद्र न्यू सूरजकुंड क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलने के कारण फूलबाग साईं मंदिर के पास सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हापुड़ रोड उपकेंद्र क्षेत्र के मोहकमपुर, शिवपुरम, मानसरोवर, न्यू शंभूनगर, बिजली बंबा बाईपास पर सुबह दस से पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।