मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में बुधवार को एनीटाइम फिटनेस लीग में मेरठ सुपर किंग्स और एक्सिस हीरो के बीच मैच हुआ। एक्सिस हीरो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन बनाए। गेंदबाजी में मेरठ सुपर किंग्स की ओर से संयम और अजीम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रवि ने 111 रन और अजहर ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एक्सिस हीरो की ओर से अमन ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रवि को चुना गया। इस दौरान गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद