फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज द्रौपदी घाट पर आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
प्राचीन द्रौपदी घाट मंदिर स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के द्रौपदी घाट पर बृहस्पतिवार को सत्ता फेरी मेले का आयोजन होगा। मान्यता के चलते देश के कोने-कोने से महिला श्रद्धालु यहां पर पहुंचने लगे हैं। इनके आने का सिलसिला बुधवार शाम से शुरू हो गया। जिन्होंने देर रात तक पहुंच कर ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर, प्राचीन जयंती माता मंदिर और अष्टापद मंदिर के समीप अपने डेरे डाल लिए हैं।
द्रौपदी घाट मंदिर की महंत बेगवती ने बताया कि वैशाख माह की सप्तमी (गंगा सप्तमी) के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। नगर पंचायत के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया है। मेले से एक दिन पूर्व नगर पंचायत की टीम ने मंदिर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

वैशाख माह की सप्तमी के अवसर पर यहां स्नान करने की विशेष मान्यता है। यहां स्नान करने से शरीर के सभी कुष्ठ रोग दूर हो जाते हैं और परिवार में खुशहाली आती है और श्रद्धालुओं की मनोकामना भी पूर्ण होती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार सुबह 4:00 बजे से यहां स्थित प्राकृतिक स्रोत में स्नान करने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन

महंत बेगवती ने बताया कि कर्ण घाट से द्रौपदी घाट पर जाने वाले मुख्य मार्ग और मध्य गंग नहर के मार्ग द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर की ओर से द्रौपदी घाट श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकेंगे। इस सड़क निर्माण का कार्य भी पूरा हो चुका है। दोनों मार्ग श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें