घर-घर सजेगी रंगोली
शास्त्रीनगर वरिष्ठ नागरिक मिलन समिति के संगठन मंत्री हरिभगवान रस्तौगी ने बताया सभी माताएं और बहनें श्रीराम मंदिर के संबंध में अपने बच्चों को संपूर्ण जानकारी दें। पांच अगस्त को सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर रोशनी करें। घरों और मंदिरों में शंखनाद के साथ यज्ञ, स्तुति और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
श्रीराम बाल्यकाल में आए थे गगोल तीर्थ
गगोल तीर्थ के महंत शिवदास महाराज ने बताया कि तीर्थ स्थल पांच अगस्त को असंख्य दीपकों से जगमगाएगा। मंदिर में रात्रि में भव्य आयोजन होगा। भगवान श्रीराम बाल्यकाल में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए गगोल तीर्थ आए थे। यहां श्रीराम ने दानवों का अंत किया। मंदिर में कुंड भी श्रीराम ने ही बनाया था। महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज ने बताया कि मेरठ की संपूर्ण धरा रामायण कालीन इतिहास को संजोए हुए है।
घर-घर जलाए जाएंगे दीपक
प्रभातनगर शिव कांवड़ संघ के संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया कि संपूर्ण प्रभातनगर क्षेत्र में वालंटियर्स हर घर जाकर पांच-पांच दीपक बांटेंगे। शिव मंदिर सदर के प्रमुख सेवादार अंकित गुप्ता ने बताया कि सदर के सभी मंदिरों में सजावट की जा रही हैं। व्यापार संघों के साथ मिलकर युवा वर्ग बाजारों और मुख्य मार्गों पर दीपक और रंगोली बनाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/