फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किठौर में शुरू होगा 30 बेड का कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज किठौर में शुरू होगा 30 बेड का कोविड अस्पताल
विज्ञापन

किठौर। किठौर स्थित गंगनहर पुल के पास सिंचाई विभाग की जमीन पर बना अस्पताल आज (शुक्रवार) को शुरू हो जाएगा। फिलहाल यहां कोविड संक्रमण से जूझ रहे मरीजों का इलाज किया जाएगा। 50 बेड वाले इस अस्पताल में अभी 30 बेड की व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण के मरीजों को यहां स्टेबलाइज किया जाएगा तथा गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। जिलाधिकारी, एसडीएम मवाना ने शुक्रवार को अस्पताल का जायजा लिया तथा ईओ किठौर को साफ-सफाई अन्य व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
मेरठ-गढ़ मार्ग पर किठौर व शाहजहांपुर के बीच गंगनहर पुलिस के पास सपा शासन द्वारा 50 बेड का अस्पताल बनवाया गया था। पिछले दिनों किठौर के नेताओं ने जिले के आला अधिकारियों से मिलकर अस्पताल शुरू कराने की मांग की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए। लेकिन माछरा में 19 डॉक्टर पॉजिटिव होने पर अस्पताल शुरू करने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी, एसडीएम मवाना कमलेश गोयल अस्पताल पहुंचे और जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल उक्त अस्पताल में 30 बेड की सुविधा होगी। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों को आक्सीजन स्टेबलाइज किया जाएगा। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें