फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैरा एशियन खेलों में चयन के लिए नेशनल में दिखाना होगा दम

Thu, 05 Feb 2026 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पैरा एथलीट प्रीति पाल
विज्ञापन
मेरठ। सितंबर 2026 में सामान्य एशियन खेलों के बाद पैरा एशियन गेम्स भी होंगे। इनका आयोजन भी जापान में ही किया जाएगा। इन खेलों के लिए मेरठ से भी प्रीति पाल, फातिमा, रिया सोलंकी समेत कई खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को इसी माह के आखिर या मार्च के शुरू में होने वाले पैरा नेशनल खेलों में अपनी ताकत दिखानी होगी। इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन के दम पर ही यह खिलाड़ी पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

मेरठ से कई स्टार ऐथलीट एशियन गेम्स में ले सकते हैं हिस्सा
प्रीतिपाल का दावा सबसे मजबूत
गंगानगर निवासी प्रीतिपाल का दावा सबसे अधिक मजबूत रहेगा। वह 2024 के पैरा ओलंपिक खेलों में भी देश के लिए 100 और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत चुकी है। अभी बीते वर्ष भी उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में रजत और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक, पैरालंपिक 2024 में दोनों इवेंट में कांस्य पदक जीता है। वर्ष 2021 से लगातार नेशनल में स्वर्ण पदक जीता।बंगलुरू में हुई ओपन नेशनल में 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। जापान में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में दोनों इवेंट में कांस्य, खेलो इंडिया गेम्स,गोवा में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक और पैरा एशियन गेम्स में चौथा स्थान हासिल किया है।

फातिमा खातून पर भी होगी सबकी नजर
मेरठ की पैरा एथलीट फातिमा खातून पर भी सबकी नजर होगी। वह जेवलिन और डिस्कस थ्रो में अपना दावा पेश करेंगी। इससे पहले भी वह पैरा एशियन गेम्स समेत कई इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। मेरठ में ही पावर कॉरपोशन में जॉब करने वाली फातिमा एक सड़क दुर्घटना में चोट के बाद पैरा खेलो में आई थी और कम समय में ही उन्होंने देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


शाटपुट में दम दिखाएंगी रिया

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी करने वाली पैरा एथलीट रिया ने भी छोटी से उम्र में एक हाथ न होने के बावजूद कमाल करके दिखाया है। शॉटपुट में वह कई स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। साकेत निवासी रिया पिछले कई वर्षों से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी कर रही हैं और कई नेशनल व जूनियर नेशनल में पदक प्राप्त कर चुकी हैं। वह पैरा एशियन खेल में सबसे कम उम्र की दावेदार होंगी। वह नेशनल जनवरी 2024,पैरा खेलो इंडिया दिसंबर 2023,जूनियन नेशनल 2023 में स्वर्ण पदक जीत चुकीं हैं। ओपन नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता था।

प्रियांश, अनमोल और आयुष भी नेशनल में दिखाएंगे ताकत
मेरठ निवासी पैरा एथलीट प्रियांश, अनमोल और आयुष भी फरवरी मार्च में होने वाले नेशनल में अपनी ताकत के बलबूते एशियन गेम्स की राह तैयार करेंगे। प्रियांश की बात करे तो वह मवाना के रहने वाले एफ 57 श्रेणी के पैरा एथलीट हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो में भाग ले चुके है। 7वीं इंडिया ऑपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रजत, दूसरे खेलो इंडिया खेलों में कांस्य पदक , वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स दिल्ली 2025 में स्वर्ण पदक और 21वें नेशनल खेलों में रजत पदक जीत चुके हैं।
आयुष भी एक अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट हैं और मेरठ सदर के रहने वाले हैं। वह वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट में भाग ले चुके हैं। वह एफ-53 श्रेणी के खिलाड़ी हैं और भाला फेंक में भी कई पदक प्राप्त कर चुके हैं। आयुष इससे पहले 7वें इंडिया ऑपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, दूसरे खेलो इंडिया खेलों 2025 में स्वर्ण पदक, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में स्वर्ण पदक, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स नई दिल्ली में रजत पदक, 23वीं नेशनल खेलों में रजत पदक और 21 वें नेशनल खेलों में रजत पदक जीत चुके हैं।
डाबका के रहने वाले अनमोल भी किसी से कम नहीं है। वह एफ 55 श्रेणी के खिलाड़ी हैं और अभी पिछले साल दिल्ली में ही वर्ल्ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भाला फेंक में स्वर्ण, शाटपुट में रजत पदक जीत चुके है। अब उनकी नजर पैरा एशियन गेम्स पर है। इसके लिए उन्हें भी नेशनल में अच्छा खेलना होगा।

पैरा एथलीट प्रीति पाल

पैरा एथलीट प्रीति पाल

पैरा एथलीट प्रीति पाल

पैरा एथलीट प्रीति पाल

पैरा एथलीट प्रीति पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें