हनी क्रिकेट मैदान में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को गेम चेंजर इलेवन और मेरठ गेम चेंजर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें गेम चेंजर इलेवन की टीम ने 3 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।
मेरठ गेम चेंजर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसमें अमान ने 66, आमिर ने 56 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जरार और मुजीब ने तीन तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेम चेंजर इलेवन की टीम ने 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए और 3 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से मुजीब ने 66 और उबैद ने 33 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आलम ने 3, अम्मान ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मुजीब को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, रविन्द्र, कोच दीपक सिद्धू ने सभी को सम्मानित किया। संवाद