फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक टिन नंबर होंगे ब्लॉक

Fri, 23 Sep 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अगले वित्तीय वर्ष से जीएसटी लागू होने की संभावना के बीच वाणिज्य कर विभाग करीब तीन हजार टिन नंबरों को ब्लॉक करने जा रहा है। जिन्हाेंने अपने गलत पैन कार्ड नंबर अपलोड किए हैं। इसके चलते व्यापारी न तो रिटर्न दाखिल कर पाएंगे और ना ही सामान की एक नंबर में खरीद व बिक्री कर पाएंगे। हालांकि विभाग ने यह रियायत भी दी है कि अगर कोई व्यापारी टिन नंबर ब्लॉक होने के बाद भी वैलिड पैन कार्ड नंबर देता है तो उसका टिन नंबर के साथ ही बाकी सुविधाओं को रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन व वाणिज्य कर विभाग के आला अफसरों की सख्ती के बाद मेरठ जोनल कार्यालय में तीन हजार से अधिक टिन नंबरों के साथ अन्य तरह की सुविधाओं पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। अप्रैल 2017 से जीएसटी के लागू होने की संभावना है, जिसकी पहली शर्त यहीं है कि वही व्यापारी कारोबार कर पाएगा, जिसका टिन नंबर के साथ वैलिड पैन कार्ड नंबर लगा होगा। ऐसे में जीएसटी के नियमों को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग बीते दो साल से कोशिशों में लगा है।
व्यापारियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से सूचना भी दी गई। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन ऐसे तमाम व्यापारी हैं जो टिन नंबर पर कारोबार तो कर रहे हैं। लेकिन उनका पैन कार्ड नंबर गलत है। यानी अगर फर्म को बेटा चला रहा है तो उस पर पैन कार्ड पिता का या फिर अन्य किसी संबंधी का लगा है। एडिशन कमिश्नर वाणिज्य कर ग्रेड - 1 विनोद कुमार वर्मा का कहना है कि हर खंड वाइज डाटा निकाला गया है। बड़ी संख्या में ऐसे टिन नंबर सामने आये हैं जिनका पैन कार्ड बाकी जानकारी से मेल नहीं खाता है। अब ऐसे टिन नंबर को चिन्हित कर दिया गया है और उनकी सारी जानकारी मुख्यालय को भी दी गई है। अभी सभी को ब्लॉक किये जाने की लगभग तैयारी कर ली गई है, जिस पर जल्द ही अमल होगा।
विज्ञापन


जोन-2 में संख्या डबल
वाणिज्य कर कार्यालय के मुताबिक जोन-1 में 1032 टिन नंबर ऐसे पकड़े गए, जिनके साथ वैलिड पैन कार्ड अपग्रेड नहीं किया गया है। जोन-2 में यह संख्या डबल है यानी 2077 टिन नंबरों के साथ पैन कार्ड नंबर गलत हैं। बीते कुछ दिनों में जोन-1 में 226 व जोन-2 में 177 टिन नंबर अपग्रेड किए गए हैं। संबंधित व्यापारियों द्वारा वैलिड पैन कार्ड नंबर ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें