मिल ने 147 दिन के पेराई सीजन में 1.38 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। टिकोला शुगर मिल सोमवार देर रात 12:50 बजे 147 दिन की पेराई कर बंद हो गई है। शुगर मिल ने इस बार गत वर्ष की अपेक्षा 34 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कम की है। मिल इस साल गत वर्ष की अपेक्षा 15 दिन पहले बंद हो गई है।
टिकोला शुगर मिल का वर्ष 2025-26 का पेराई सत्र 162 दिन का रहा था। इस बार मिल 3 नवंबर को औपचारिक रूप से चेन में डाल कर व हवन पूजन कर प्रारंभ कर दिया था। मिल 5 नवंबर से ही पूरी तरह गन्ने की पेराई शुरू हुई थी। 30 मार्च को मिल 147 दिन के पेराई सीजन में 1.38 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर बंद हो गई है। जबकि गत वर्ष 2025-26 की अपेक्षा 34 लाख क्विंटल गन्ने की कम पेराई की है और गत वर्ष के मुकाबले 15 दिन पहले बंद हो गई है।
टिकोला शुगर मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि मिल क्षेत्र में समस्त गन्ना मिल ने खरीदा है। इस समय किसानों के खेत में मिल क्षेत्र का गन्ना नहीं खड़ा है। मिल द्वारा किसानों के गन्ने का 20 मार्च तक का भुगतान किया जा चुका है। इस मौके पर मिल के गन्ना महाप्रबंधक अविनाश ठाकुर, गन्ना प्रबंधक अनुपम देओल, ऋषिपाल धामा, राजेंद्र सिंह, नवजोत सिंह रहे।