उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल जिले के कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सावल्दे नदी में पुल के नीचे बाघ का शव मिला है। बाघ का शव मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मौके पर गश्ती दल पहुंच चुका है। गश्ती दल ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है।
अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों ने ग्लोबल बाघ दिवस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि विभाग करोड़ों रुपये खर्च कर समारोह तो आयोजित कर रहा है परंतु वन्यजीवों की सुरक्षा आज भी पुराने ढर्रे पर ही की जा रही है।