फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट, आज से बारिश व आंधी चलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
12.8 डिग्री गिरा 24 घंटे में दिन का तापमान
विज्ञापन

दिन भर चलीं लू भरी हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शाम होते-होते पलटा मौसम,
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम/मेरठ। पांच दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से बृहस्पतिवार को बड़ी राहत मिली। दिन भर लू भरी हवाएं चलीं। लेकिन शाम होते-होते मौसम ऐसा पलटा कि तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो गई जिससे गर्मी का सितम कम हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अभी राहत के आसार हैं।
मई माह के अंत में भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा था। मौसम वैज्ञानिकों ने 29 और 30 मई को आंधी और बारिश आने के आसार जताए थे। लेकिन इससे पहले ही मौसम बदल गया। बृहस्पतिवार सुबह से गर्मी तेज थी। लेकिन आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने से मौसम में बदलाव आता गया। देर शाम तेज हवाओं और बिजली चमकने से बारिश के आसार बनने लगे और देखते ही देखते गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे थे। जिसके चलते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश व आंधी के आसार थे। लेकिन यह बदलाव बृहस्पतिवार शाम से ही हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 12.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात का मौसम करीब दो डिग्री बढ़ा रहा।
विज्ञापन

फिलहाल राहत के संकेत
मई माह के अंत में भीषण गर्मी के बाद जून के पहले सप्ताह में बारिश से राहत के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच आषाढ़ माह भी शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम से मौसम में बदलाव आया है। 29, 30 व 31 मई के बाद एक व दो जून को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। जिससे तापमान गिरेगा। परंतु इसके बाद मौसम शुष्क व साफ रहने के कारण तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें