फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आई तेज आंधी, मेरठ में मकान की छत गिरने से दो घायल, सहारनपुर में बिजली गिरने से बच्चे की मौत

Fri, 29 May 2020 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
छत गिरने से बच्चा घायल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में पिछले सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश ने राहत दिलाई। वहीं आंधी से कई स्थानों पर पेड़ रास्तों और विद्युत लाइन पर गिर गए। उधर, सरधना में दीवार पड़ोसी की छत पर गिर गई। जिसमें महिला व बच्चा घायल हो गया। वहीं आंधी से आम को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


उदर, सहारनपुर जनपद के लबकरी गांव में बृहस्पतिवार रात को तेज हवाओं और बादलों की गरज के बीच बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक मकानों में लाखों रुपये के विधुत उपकरण भी फूंक गए।

सरधना के भामौरी गांव में आधी से एक दो मंजिला मकान की दीवार पड़ोसी राकेश की गार्डर व सिल्ली की छत पर गिर गई। जिससे मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार गिरने से राकेश की पत्नी गुड्डी व बेटा अनिकेत घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन


वहीं अटेरना गांव में एक पेड़ एचटी लाइन पर गिरने के बाद मकान पर गिर गया। हालांकि मकान क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। वहीं लाइन टूटने से मुल्हैड़ा, दबथुआ, पोहल्ली, कपसाड़ व सलावा आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लावड़ क्षेत्र में आम की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश व आंधी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार के मुताबिक बारिश व आंधी से सबसे अधिक आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। तोरी, लौकी, खीरा आदि फसलों में भी नुकसान की संभावना है। मवाना क्षेत्र में सुबह से धूल भरी तेज हवा चलती रही। शाम को आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें: Corona Update: मेरठ में आज मिले दो नए संक्रमित, 17 मरीज हुए ठीक, अब इतने बचे सक्रिय केस

विज्ञापन

वहीं हस्तिनापुर क्षेत्र में पूरे दिन धूल भरी हवा में किसानों को खेत व पशु चराने का काम करना पड़ा। हालांकि किसानों को बारिश का सिंचाई के लिए बेसब्री से इंतजार था। माछरा व मुंडाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आम के बाग हैं। जिसमें आंधी के चलते काफी नुकसान हुआ। आम टूटकर नीचे गिर गया।

बाग मालिक व ठेकेदार रिफाकत, बबलू ने बताया कि उन्हें दवाओं के स्प्रे के बाद आम को पेड़ों पर रोका गया था लेकिन आंधी से काफी नुकसान हुआ है। किठौर क्षेत्र में बाग ठेकेदारों के मुताबिक एक माह में चौथी बार आई आंधी से आम को बड़ा नुकसान हुआ है। नुकसान का सही आंकलन दिन में हो सकेगा।

वहीं मुजफ्फरनगर में भी बृहस्पतिवार रात आठ बजे आई आंधी और तूफान से जिले में काफी पेड़ गिर गए। आंधी के साथ आई बारिश के कारण कई बिजली के तार टूट गए और पूरे शहर में अंधेरा छा गया। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत जरूर महसूस की है। 

बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से राहत मिली है। आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। आंधी और तूफान से जिले में अनेक स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग्स भी गिर गए। कई स्थानों पर तार टूटने से बिजली गुल हो गई और पूरे शहर में अंधेरा छा गया। बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत जरूर मिली है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं भी चल रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें