फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली मेट्रो में नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों से छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन युवकों से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुज्जफरनगर जिले के खतौली के गांव टिटोड़ा निवासी पुष्पेंद्र ने परतापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने तहरीर में बताया कि वह कुछ महीनों पहले तक दिल्ली रोड स्थित शिक्षा प्रकाशन में नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात इंद्रापुरम काॅलोनी निवासी नीरज बैंसला से हुई। आरोप है कि नीरज ने उसे बताया था कि दिल्ली मेट्रो में भर्ती निकली है और उसकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है वह वहां नौकरी लगवा सकता है। पुष्पेंद्र के मुताबिक उसने अपने दोस्त रोहित निवासी खतौली गांव ककराला और अनुभव निवासी आवास विकास काॅलोनी से नीरज की मुलाकात कराई। आरोप है कि नीरज ने नौकरी लगवाने के नाम पर तीनों से दो-दो लाख (कुल छह लाख) रुपये और मूल दस्तावेज ले लिए। कुछ दिन बाद दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी ज्वाइनिंग लेटर उन्हें दिए गए लेकिन जब वह यह लेटर लेकर दिल्ली मेट्रो के ऑफिस में पहुंचे तो पता चला कि यह फर्जी हैं। नीरज को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। पुष्पेंद्र ने बताया कि तीनों के मूल दस्तावेज भी नीरज के पास हैं। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें