फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाबा साहब ने समानता, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों का मार्ग दिखाया

विज्ञापन
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बाबा सहाब का परिनिर्वाण दिवस मनाते हुए। (परीक्षितगढ)
विज्ञापन
सरधना/हस्तिनापुर। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को सरधना, हस्तिनापुर और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। राजकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित कर बाबा साहब के योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सरधना कस्बे तथा देहात क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा नेता अनिल दबथुवा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों का मार्ग दिखाया है। इसका अनुसरण करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से बाबा साहब के बताए हुए आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। ईकड़ी, बहादरपुर और दबथुवा गांवों का दौरा किया और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाबा साहब की प्रतिमा स्थलों पर साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अनिल दबथुवा ने इस स्वच्छता अभियान में ओमवीर प्रधान, सुभाष जाटव, महक सिंह जाटव, संजय जाटव, बाबी जाटव, सचिन पंघाल, अंकित कश्यप, जगवीर चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।


राजकीय महाविद्यालय में संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि

हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रबल प्रहरी, भारत रत्न डॉ. भीमराव राम आंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि संविधान के निर्माण में उनका योगदान, मानवाधिकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सामाजिक समानता के लिए उनके अथक प्रयासों ने भारतीय समाज में आमूलचूल परिवर्तन लाया है। उन्होंने डॉ. आंबेडकर को ''भारतीय लोकतंत्र के अद्भुत शिल्पकार'' की उपाधि से विभूषित किया।
विज्ञापन


प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार बालियान ने डॉ. आंबेडकर की सामाजिक न्याय और समानता की अवधारणा पर प्रकाश डाला। डॉ. समता तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का ज्ञान जितना राजनीतिक विज्ञान के क्षेत्र में था, उतना ही सूक्ष्म और गहन चिंतन मनन आर्थिक जगत को लेकर भी था। कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार बालियान, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. समता तोमर और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बाबा सहाब का परिनिर्वाण दिवस मनाते हुए। (परीक्षितगढ)

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बाबा सहाब का परिनिर्वाण दिवस मनाते हुए। (परीक्षितगढ)

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बाबा सहाब का परिनिर्वाण दिवस मनाते हुए। (परीक्षितगढ)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें