मृतक के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी अमर (24 वर्ष) पुत्र जगजीवन राम शटल कॉक बनाने का काम करता था। मंगलवार को गांव के ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। जिसके चलते युवकों ने अमर के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शनिवार रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस संबंध में मृतक की मां उर्मिला ने शिव कुमार, अरविंद, राहुल व कार्तिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शिव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।