फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 08 Aug 2019 01:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां मिनी टोल प्लाजा के पास ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


हादसा बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। हरियाणा के पलवल के बड़ौली गांव निवासी प्रिंस बैसला (25), सचिन, पलवल के बसंतपुर निवासी पप्पू अवाना और आशु कार में सवार होकर गाजियाबाद होते हुए सोनीपत की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह मवी कलां मिनी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पप्पू अवाना पुत्र अमरपाल बसंतपुर, आशु पुत्र सतपाल बसंतपुर पलवल और सचिन निवासी बड़ौली जिला पलवल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रिंस गंभीर घायल हो गया। 

इसके बाद टोल कर्मियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। किसी तरह शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिवार को पुलिस ने सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें