तमंचे के साथ तीन युवक पकड़े
मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि टीपी नगर पुलिस सब्जी मंडी के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक को रोक लिया। पुलिस को युवक के पास से तमंचा व दो कारतूूस मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवपुरम निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
उधर, सदर बाजार थाना पुलिस ने भी कैंट स्टेशन क पास दो युवकों तमंचे व कारतूस समेत पकड़े है। आरोपियों की पहचान सदर निवासी आशीष उर्फ बर्गर व राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
-
वांछित आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। लोहिया नगर थाना पुलिस ने मंडी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी फतेहउल्लापुर निवासी धर्मेंद्र को पकड़ा है। आरोपी मारपीट के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।