फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कबाड़ के जुगाड़ से बच्चों ने बनाए 70 मॉडल

विज्ञापन
बहसूमा। स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी का फोटो स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव सदरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल में मंगलवार को हुई विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल से 70 से ज्यादा मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। ज्वालामुखी विस्फोट, जल चक्र, हाइड्रोलिक जेसीबी क्रेन और डीएनए का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। शुभारंभ सब इंस्पेक्टर उदयपाल सिंह, डॉ. पवन गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंघल व निदेशक मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन


निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि कक्षा छह से 10वीं तक के बच्चों ने एक महीने में ये मॉडल तैयार किए। 90 प्रतिशत मॉडल कबाड़ से बने थे। कक्षा आठवीं की खुशी ने बोतल और सिरिंज से मिट्टी उठाने वाली जेसीबी बनाई। कक्षा नौवीं के तुषार ने बेकिंग सोडा से ज्वालामुखी का लाइव डेमो दिया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष सचिन सुकड़ी, अमित गोयल, पिंटू देशवाल, बैंक प्रबंधक शिवानी शर्मा समेत अतिथियों को स्मृति चिह्न दिए गए। अध्यक्ष सुकड़ी ने कहा कि ग्रामीण बच्चों का टैलेंट देखकर गर्व है। इस मौके पर शिक्षक रामगोपाल, रीना, मंजू, काजल सिरोही समेत स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें