फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों पर मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के मोहल्ला खारी कुआं निवासी नितिन ने मोहल्ले के ही तीन युवकों पर मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में वह और उसका भाई घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नितिन ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका मोबाइल व पैसे के विवाद में लविश, प्रमोद, अस्मीत से झगड़ा हो गया था, जिसका चौकी में समझौता हो गया। समझौते के बाद वह अपने भाइयों के साथ घर लौट रहा था। मोहल्ले में पहुंचते ही सूरज, अर्जुन और विनोद ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से भी हमला किया। इस कारण वह घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सभी को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें