फलावदा। चोरों ने खेत में खड़ी केले की फसल से हजारों रुपये के केले चोरी कर लिए। पीड़ित किसान ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
किसान सैयद हस्सान ने बताया कि गडीना रोड पर उन्होंने अपने खेत में केले की फसल बो रखी है। चोरों ने उनके खेत से हजारों रुपये के केले चोरी कर लिए। पूर्व में भी खेत से कई बार केले चोरी हो चुके हैं। सैयद हस्सान का कहना है कि अगस्त माह में चार बार चोर उनके खेत से केले चोरी कर चुके हैं। हस्सान ने थाने में तहरीर देते हुए चोरों का पता लगाने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।