फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत तीन युवकों ने होमगार्ड पर बोला हमला, मारपीट के बाद फाड़ी वर्दी

Fri, 03 May 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड से नशे में धुत तीन युवकों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ डाली। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला निवासी सहंसरपाल होमगार्ड में है, जिसकी ड्यूटी फिलहाल कचहरी परिसर में लगी हुई है। होमगार्ड ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम के समय वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान नशे में धुत तीन युवक वहां पहुंचे और उसके साथ बदसलूकी व गालीगलौज करने लगे। होमगार्ड ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। होमगार्ड के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग व अधिवक्तागण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हमलावरों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अशरफ त्यागी व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें