मुजफ्फरनगर में व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता गुरुवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले। कार्यकर्ताओं ने शिकायती पत्र देकर बताया कि दो दिन पूर्व हिंदू एकता दल नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर एडमिन द्वारा अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। इससे ग्रुप से जुड़े लोगों व महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं हैं।
संघर्ष समिति के संयोजक ओमकार सिंह ने कहा कि कुछ गलत मानसिकता के लोग हिंदू संगठनों के नाम से गलत कार्य कर रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। एसएसपी से आरोपी ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बाबूराम पाल, संजय अरोरा, मनोज सैनी, राधेश्याम विश्वकर्मा, डॉ. योगेंद्र शर्मा, पंकज भारद्वाज, विकास अग्रवाल, विनय बिंदल और अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/