फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में तीन साल की बच्ची सेे दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर में तीन साल की बच्ची सेे दुष्कर्म
विज्ञापन

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सोमवार शाम बच्ची के पिता ने गांव निवासी एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार सुबह भी काम पर चला गया था। उसकी तीन वर्षीय बच्ची घर के पास खेल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे गांव निवासी एक व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घेर में ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोस की महिला वहां पहुंच गई। उसे देखकर आरोपी भाग गया। महिला ने बच्ची के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें