शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
हादसे के बाद परिजन नवनीत का शव लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंच गए। उन्होंने बस चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद भी करीब दो घंटे तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
कार्रवाई में देरी के आरोप पर भड़का आक्रोश
परिजनों का कहना है कि कार्रवाई में देरी से उनका आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने शव को थाने के सामने रखकर विरोध शुरू कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया।
जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
थाने के सामने जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था बिगड़ने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और हादसे में शामिल स्कूल बस को पकड़कर थाने में खड़ा कराया।
स्कूल मालिक को बचाने का भी लगाया आरोप
परिजनों ने पुलिस पर स्कूल मालिक को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले को संभालने में जुटी हुई है। आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।