फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से थ्री व्हीलर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खुर्जा से माल छोड़कर वापस मेरठ लौट रहे थ्री व्हीलर चालक की मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव नालपुर के सामने अचानक तबीयत बिगड़ गई। क्लीनर ने जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिला बदायूं के थाना मुजरिया निवासी ऋषिपाल यादव (45) पुत्र गुलजारी मेरठ के किसी ट्रांसपोर्ट पर चालक के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह थ्री व्हीलर के परिचालक साहिल पुत्र चांद निवासी लाल कुर्ती के साथ कुछ सामान लेकर खुर्जा गया था। शाम के समय थ्री व्हीलर से दोनों लौट रहे थे। वह लोग मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव नागपुर के सामने पहुंचे तो ऋषिपाल ने अपनी तबीयत बिगड़ना बताया। परिचालक के कहने पर ऋषिपाल थ्री व्हीलर सड़क किनारे लगाकर पेड़ की छांव में बैठ गया। वहां उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। परिचालक की सूचना पर ग्रामीणों ने उसे खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें