फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापू पर छापा मारकर तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टापू पर छापा मारकर तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को खादर क्षेत्र के गांव खानपुर के पास टापू पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन नष्ट किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि खादर क्षेत्र में चुनाव के लिए शराब को एकत्र किया जा रहा है। इसी आधार पर गांव खानपुर के पास गंगा के टापू पर आबकारी और प्रवर्तन दल मेरठ की टीम ने छापा मारा। टीम ने नाव से गंगा पार कर टापू पर कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियों और तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया। इसके अलावा 200 लीटर कच्ची शराब, तीन प्लास्टिक कैन, कच्ची शराब से भरी एक ट्यूब बरामद की है। टीम में आबकारी निरीक्षक राजेश आर्य, राजेश तिवारी, प्रणव पांडे, अनुराधा आदि शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सभी निरीक्षकों को सक्रिय रूप से क्षेत्र में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आगे भी अभियान जारी रहेगा। इसकी हर सप्ताह मानीटरिंग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें