उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध और मिले हैं। इनमें डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) का एक अधिकारी भी शामिल है। डीएम ने सतर्कता के चलते डूडा कार्यालय को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया है। उक्त अधिकारी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक व्यक्ति देहरादून और दूसरा गाजियाबाद से बिजनौर में आना बताया जा रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद के अनुसार संदिग्ध मरीजों को आइसोलेटेड कर दिया गया है। जिनकी निगरानी की जा रही है। शुक्त्रस्वार को सैंपल लेकर लखनऊ केजीएमयू में भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना: अफवाहों ने उड़ाए लोगों के होश, बाजार में अचानक उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें आज रात का हाल
मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता पैदा करने और सभी प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जिला अस्पताल में 20 बेड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दस- दस बेड आरक्षित कर विशेष वार्ड बनाए गए हैं। विदेश से लौटे नागरिकों की निगरानी की जा रही है। जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/