विदेश यात्रा से जिले में लौटे करीब 40 लोगों की स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विदेश यात्रा से आने वाले सभी लोग स्वस्थ हैं। इनमें 19 लोगों की पहले ही निगरानी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी लोगों की उनके घर पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।
शामली जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है। पूर्व में दो महिलाओं के संदिग्ध केस सामने आने पर उनकी जांच कराई गई थी। इनमें एक महिला को जांच के लिए मेरठ भेजा गया था, जबकि दूसरी महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों ही मामलों में कोराना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी और दोनों महिलाएं स्वस्थ हैं। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने और बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ऐहतियाती कदम उठा रहा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: नाजुक है ये वक्त, ऐसे में डरना नहीं, अगले कुछ हफ्तों तक बरतें ये सावधानी
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि जिले में अब तक करीब 40 लोग विदेश यात्रा से जिले में पहुंचे हैं। सभी विदेश यात्री स्वस्थ हैं। किसी भी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले है। विदेश से यात्रा करने वालों का उनके घर पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इनमें 19 लोगों की पहले ही निगरानी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, हालांकि अभी भी समय- समय पर उनके बारे में जानकारी की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक और स्वयं सेवी संगठनों से लगातार वार्ता कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को आईएमए के डाक्टरों, उद्यमियों, लायंस क्लब, रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों से बैठक की गई। उन्होंने उनसे कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सहयोग करने और अपने स्तर से भी कोरोना वायरस से बचाव संबंधी प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक करने में मदद करने का अनुरोध किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/