फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ मोबाइल फोन पर नकल करते तीन छात्र पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के सचल दल ने गाजियाबाद के परीक्षा केंद्रों पर मारे छापे
विज्ञापन

दो छात्रों के पास बंद स्मार्टवाच, ईयर बड्स मिले, चेताया
कई अन्य केंद्रों पर मिली अव्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की चल रही एनईपी विषम सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के दौरान विश्वविद्यालय के सचल दल ने गाजियाबाद जिले के परीक्षा केंद्रों पर छापे डाले।
प्रो. शिवराज सिंह के निर्देशन में सचल दल के सदस्य डॉ. विनय कुमार चिकारा, डॉ. प्रशांत यादव एवं डॉ. देवेंद्र सिरोही ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज सूर्यनगर साहिबाबाद, मेवाड़ इंस्टीट्यूट वसुंधरा, मॉडर्न कॉलेज मोहन नगर, आईटीएस कॉलेज मोहन नगर, एसडी कॉलेज एवं एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद आदि केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में मॉडर्न कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज मोहन नगर में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। यहां केंद्र अधीक्षक (प्राचार्य) परीक्षा के प्रथम दिन से ही अनुपस्थित हैं। विश्वविद्यालय द्वारा बाह्य केंद्र अधीक्षक भी नियुक्त नहीं किया गया, जिससे परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त मिली।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज गाजियाबाद में दो छात्रों को चेतावनी दी गई और एक यूएफएम केस दर्ज हुआ। यह छात्र मोबाइल से नकल करता मिला। यहां दो छात्रों के पास बंद स्मार्टवॉच और ईयर बड्स मिले। दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। आईटीएस कॉलेज मोहन नगर में आंतरिक जांच टीम ने दो परीक्षार्थी मोबाइल फोन से नकल करते पकड़े गए। कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के लिंक विश्वविद्यालय कंट्रोल रूम को उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिस पर सचल दल ने सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें