फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मालिनी अवस्थी ने दी बच्चों को मास्टर क्लास

Mon, 15 Dec 2025 09:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिवांगी संगीत महाविद्यालय की शास्त्री नगर स्थित शाखा की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी सोमवार को हुई। जिसमें मुख्य अतिथि पदम श्री मालिनी अवस्थी उपस्थित रहीं। पंडित राजेंद्र रंगानी और तबला वादक उस्ताद अकरम खान ने अपनी विशिष्ट प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मालिनी अवस्थी ने गायन करते हुए शिवांगी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के बच्चों को मास्टर क्लास दी। कार्यक्रम में जयपुर घराने से पंडित राजेंद्र रंगानी, तबला वादक उस्ताद अकरम खान, सुभारती विश्वविद्यालय की सीईओ डॉ. शल्या राज, पदम श्री ज्ञान दीक्षित, मिशिका ग्रुप चेयरपर्सन अमित नागर, एमजीएम पब्लिक स्कूल की निदेशक मृणालनी, एमपीएस की प्रिंसिपल सपना आहूजा, शिवांगी संस्थान के अध्यक्ष राजेश शर्मा, निदेशिका ऋचा शर्मा, उपाध्यक्ष रुचि बलूनी, प्रधानाचार्य राजा बलूनी, सप्तक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें