फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में दुकानों की निलामी में गोलमाल के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन गल्ला और सब्जी मंडी की तीन दुकानें नीलाम
विज्ञापन

मेरठ। नवीन गल्ला और सब्जी मंडी की नई दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें तीन दुकानें नीलाम की गई। एक व्यक्ति ने नीलामी प्रक्रिया में गोलमाल का आरोप लगाया है। एक अन्य ने अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की चेतावनी दी है। कैंट विधायक ने भी इस संबंध में जिला प्रशासन से बात की है।
दिल्ली रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में दुकान नंबर 137 व 139 और सब्जी मंडी में 61-सी का निर्माण किया गया था। इनकी नीलामी बुधवार को मंडी समिति सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, डिप्टी डायरेक्टर मंडी रिंकी जायसवाल और मंडी सचिव की निगरानी में की गई।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में दुकान नंबर 137 के लिए राकेश माहेश्वरी, डीटी ट्रेडर्स और हनुमंत ट्रेडर्स ने बोली लगाई। इनमें सबसे अधिक बोली 55 लाख रुपये की डीटी ट्रेडर्स की रही। दुकान नंबर 139 की प्रथम बोली 12 लाख 75 हजार रुपये की अजय कुमार एंड संस की रही। इसके अलावा सब्जी मंडी की दुकान संख्या 61-सी की सबसे अधिक बोली एक लाख 50 हजार रुपये की अभिषेक ट्रेडर्स ने लगाई।
प्रक्रिया से वंचित रहे विपिन कुमार का आरोप है कि उन्होंने एक लाख रुपये का ड्राफ्ट छह माह पहले ही मंडी समिति कार्यालय में जमा किया था। इसके बावजूद उनको दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। इनका आरोप है कि अधिकारियों ने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाया है। इसके अलावा राकेश माहेश्वरी का कहना है कि अधिकारियों ने मिलीभगत से नीलामी की है। अपात्र लोगों को दुकानें दी गई हैं। इसकी जांच के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि धांधली की शिकायत मिली है। मुख्यमंत्री से शिकायत करके जांच कराएंगे। इस मामले में मंडी सचिव विजिन कुमार का कहना है कि विपिन कुमार और राकेश के आरोप निराधार हैं। पात्र और सबसे अधिक बोली वालों को ही दुकानें दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें