फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्ड डिग्री प्रकरण में तीन सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्ड डिग्री प्रकरण में तीन सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन

जिपं पंचायत वार्ड 34 के उपचुनाव में प्रधान के बेटे की हत्या का मामला
भाजपा विधायक ने परीक्षितगढ़ पुलिस के खिलाफ उठाई थी आवाज
दरोगा समेत दो सिपाहियों पर चल रही जांच
मेरठ।
बली गांव में प्रधान के बेटे अनित गुर्जर की हत्या में निर्दोष युवकों को थाने में थर्ड डिग्री देने के आरोपी तीन सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

छह जून को जिपं वार्ड 34 के उपचुनाव में परीक्षतगढ़ क्षेत्र के गांव बली में अनित गुर्जर की मतदान केंद्र पर हत्या कर दी गई थी। हत्या में विजय धामा निवासी रामनगर और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। मौके पर आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ कर फायरिंग की थी। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को थाने में लाकर पीटा। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने दावा किया था कि परीक्षितगढ़ पुलिस ने गांव के कुछ निर्दोष लोगों को उठाकर ‘थर्ड डिग्री’ दी है। विधायक और बली गांव के लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस को हिरासत में लिए युवकों को छोड़ना पड़ा। पीड़ित सुमित कुमार ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की थी। उसने कहा कि एक दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों ने हवालात में बंद कर बेरहमी से पीटा। मनोज और पवन की भी पिटाई की। मामले ने तूल पकड़ा तो भाजपा विधायक दिनेश खटीक, विधायक सोमेंद्र तोमर और विधायक सत्यवीर त्यागी एसएसपी से मिले। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित युवकों के शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि एक युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नाखून भी खींचने की कोशिश की। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि सिपाही प्रदीप भाटी, नीलकांत और संदीप खारी को लाइन हाजिर कर दिया है। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में दरोगा पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें