फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता नहीं किया तो जिंदा नहीं बचेगी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। एक सप्ताह पहले अपहृत हुई किशोरी को पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। साथ ही अपहरण में नामजद सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी समझौता न करने पर किशोरी की हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनकी नाबालिग बेटी का गांव के ही युवक ने रंजिशन परिजनों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। पीड़ित पक्ष ने आरोपी विकास, हुसनपाल, रविंद्र, संदीप, पंकज, लाडकौर, मोनू उर्फ मीनू के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस अपहृत किशोरी को अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। पीड़ित पक्ष ने सीओ दौराला जितेंद्र सरगम से किशोरी को सकुशल बरामद कराने व आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। सीओ दौराला ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
समझौता कर लो वरना लड़की जिंदा नहीं मिलेगी
पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। फोन पर बार-बार उन्हें धमकी दे रहे हैं कि मामले में समझौता कर लो वरना लड़की जिंदा नहीं मिलेगी। आरोपी पक्ष बार-बार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। वहीं इस मामले की विवेचना कर रहे एसआई सरजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें