फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आकर तीन झुलसे, एक मवेशी मरा, हजारों की कीमत का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आकर तीन झुलसे, एक मवेशी मरा, हजारों की कीमत का सामान जला
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में शनिवार अलसुबह घर के बाहर रखा 250 केवी का एक ट्रांसफार्मर में उठी चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर परिवार के तीन लोग झुलस गए। जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। इसके अलावा घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। लपटों से घिरे परिवार के सदस्यों ने पीछे की दीवार तोड़कर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी ओर, हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे। हादसे को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया।
कस्बा हर्रा में खपराना मार्ग पर रमजान पुत्र नसीरा के घर के गेट के नजदीक रखा 250 का ट्रांसफार्मर तड़के करीब चार बजे अचानक जलने लगा। धमाके के साथ परिवार के लोग ऊंची उठती लपटों में घिर गए और उन्हें बचकर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। जिस कारण रमजान की पत्नी सलमा, पौत्र असद व पुत्रवधू शकीला ट्रांसफार्मर से निकली लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। आग में कई मवेशी भी झुलस गए, जिनमें से एक मवेशी मर गया। इसके अलावा घर में रखा हजारों रुपये का सामान, कपड़े व फर्नीचर आदि भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने मकान के पीछे की दीवार तोड़कर परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। ट्रांसफार्मर से उठती ऊंची लपटों के कारण आसपास के कई मकानों के बाहर लगे विद्युत मीटर खराब हो गए व पेड़ पौधे भी झुलस गए।
इसके अलावा मोहल्ले में रखे इस 250 केवीए के ट्रांसफार्मर पर आ रही हाईटेंशन लाइन का तार भी टूटकर सोते हुए लोगों के पास जा गिरा। सो रहे आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे। कस्बे के लोगों ने बिजली निगम के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमित जानी ने दिया आर्थिक मदद का भरोसा
ट्रांसफार्मर में आग के कारण रमजान के घर में आग लगने की खबर सुनकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और उन्हें मदद देने का वादा किया। अमित ने कहा क्षेत्र की समस्या पर न वर्तमान विधायक का ध्यान है, न पूर्व विधायक का। पिछले चार दिन से लगातार बिजली विभाग के महाप्रबंधक को इस ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए मौखिक रूप से कहा गया, लिखित में शिकायत भी की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला। सरकार और बिजली निगम को पीड़ित रमजान को मुआवजा देना चाहिए। अमित जानी ने एसडीओ सरधना से बात कर ट्रांसफार्मर आबादी से दूर शिफ्ट किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें