फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाहपुर जदीद के किसान से दो मवेशी लूटने वाले तीन लुटेरे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। लावड़ रोड पर अझौता गांव के मोड़ पर दौराला पुलिस ने तीन मवेशी लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मवेशी, पिकअप, कार, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। तीनों आरोपी गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं। तीनों पर विभिन्न मामलों में मेरठ समेत आसपास जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

दौराला थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात लावड़ रोड पर अझौता मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पिकअप और एक कार आती दिखाई दी। पुलिस देखकर चालकों ने दोनों वाहनों को भगा लिया। पुलिस ने पीछा कर दोनों वाहन रुकवा लिए। तलाशी के दौरान पिकअप में दो मवेशी लदे मिले। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
थाने में पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उन्होंने दो दिसंबर को शाहपुर जदीद गांव निवासी किसान कांती के मवेशियों को लूट लिया था। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सलमान उर्फ बिट्टू निवासी मोहल्ला किला कस्बा डासना थाना वेब सिटी जिला गाजियाबाद, दीन मोहम्मद निवासी मोहल्ला गढ़ी वार्ड दो कस्बा डासना थाना वेब सिटी, मोनू सिंह निवासी गांव मुल्लानी थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर, हाल पता नंदग्राम गाजियाबाद बताया। बताया कि सलमान पर मेरठ समेत आसपास के जिलों में विभिन्न अपराधों में 19, दीन मोहम्मद पर चार, मोनू पर एक मुकदमा दर्ज है। बदमाशों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें