फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारत ने जीता अंडर-19 महिला एशिया कप, मेरठ के परुणिका ने लिए दो विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अंडर-19 महिला एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। मैच में मेरठ की परुणिका सिसोदिया ने एक बार फिर दो विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके पिता सुधीर ने दिल्ली में अपने आवास पर और उनके दादा प्रभु दयाल सिसोदिया ने यहां मेरठ में परिजनों का मुंह मीठा कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

मलेशिया में हुए मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को भारत ने 76 रन पर ऑलआउट कर दिया। मेरठ की परुणिका सिसोदिया ने 2 विकेट लेकर बांग्लादेश की स्थिति को कमजोर किया, जिसमें उन्होंने मैच की शुरुआत में ही फॉर्म में चल रही सुमैया अख्तर को पवेलियन भेजकर भारत को मैच में मजबूत बढ़त दिलाई। परुणिका सिसोदिया ने एक बार फिर अपने गेंदबाजी कौशल से देश को गर्व महसूस कराया और एशिया कप में अपनी बेहतरीन उपलब्धियों को और मजबूती दी। परुणिका लगातार पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है। वह टूर्नामेंट में विकटों के मामले में दूसरे स्थान पर रही।
माता-पिता और दादा ने मनाई खुशी
भारत की जीत पर परुणिका के पिता सुधीर ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ खुशी मनाई। मेरठ में उनके दादा प्रभु दयाल सिसोदिया ने और अन्य परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। परुणिका आज सोमवार को मेरठ पहुंच सकती हैं। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, जीडी गोयनका क्रिकेट एकेडमी और आईआईटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से जयदेवी नगर स्थित उनके आवास पर सम्मान किया जाएगा। क्रिकेट कोच अतहर अली उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखा चुके हैं। उन्होंने फोन कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें