फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राशन की सील दुकान की जांच में मिला तीन क्विंटल अतिरिक्त गल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के विरोध के बाद एसडीएम के आदेश पर हुई जांच, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव पिठलोकर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। ग्रामीणों के लगातार विरोध-प्रदर्शन के बाद एसडीएम सरधना के निर्देश पर दो दिन पूर्व सील की गई राशन की दुकान की प्रशासनिक टीम ने जांच की। जांच के दौरान दुकान में करीब तीन क्विंटल अतिरिक्त राशन मिला। टीम ने स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की जांच की।
गांव पिठलोकर में राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीण पिछले कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता और डीलर की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की थी। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसडीएम सरधना ने राशन की दुकान सील कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से गठित जांच टीम दुकान पर पहुंची और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने दुकान में मौजूद राशन की मात्रा का मिलान अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से किया। जांच के दौरान करीब तीन क्विंटल अतिरिक्त राशन मिलने की बात सामने आई। टीम ने स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज की भी जांच की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जांच से संबंधित जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान दुकान के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। ग्रामीण राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच में जो भी अनियमितता सामने आएगी, उसके आधार पर राशन डीलर के खिलाफ नियमानुसार सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें