फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 लोगों की हुई कोरोना जांच में तीन पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
200 लोगों की हुई कोरोना जांच में तीन पॉजिटिव निकले
विज्ञापन

मवाना/दौराला। क्षेत्र में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है उसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है। शुक्रवार को मवाना में दो और दौराला क्षेत्र में 3 लोग पॉजिटि मिले है। पांचों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट में एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले है। वहीं 200 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि मोहल्ला काबली गेट सुभाष बाजार में आरटीपीसीआर जांच में मां-बेटा दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना सेल प्रभारी डॉ. देव ने बताया कि इनके पूरे परिवार की जांच की जाएगी। वहीं सीएचसी में 120 लोगों को तथा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में 80 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार को दौराला सीएचसी, एटूजेड व लावड़ में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान 200 लोगों की जांच की गई। जांच में एटूजेड के दो व दौराला चीनी मिल का एक कर्मी पॉजिटिव मिला। मोदीपुरम क्षेत्र में पूर्व में एटूजेड कॉलोनी में ही सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दौराला चीनी मिल में भी फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। मिल कर्मी के पॉजिटिव मिलने के बाद मिल अधिकारियों ने सभी को मॉस्क पहनकर रखने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए है। अभी तक दौराला क्षेत्र में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं हस्तिनापुर सीएचसी में 600 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया जबकि लक्ष्य 510 लोगों का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें