फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: हादसों में तीन लोगों की मौत, महिला सहित पांच लोग घायल

Tue, 21 May 2019 11:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अस्पताल में घायल व्यक्ति से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में मुरादाबाद-स्योहारा मार्ग पर मन्नत बैंक्वेट हॉल के पास कार की साइड लगने से टेंपो पलट गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, ठाकुरद्वारा रोड पर उमरपुर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जनपद अमरोहा के गांव बडेरना निवासी एक परिवार परिचितों के साथ अपने गांव से टेंपो में सवार होकर धामपुर में एक शादी में भात देने जा रहे था। टेंपो में आठ लोग सवार थे। मुरादाबाद मार्ग पर स्योहारा से एक किलोमीटर दूर मन्नत बैंक्वेट हॉल के पास टेंपो धामपुर की ओर से आ रही कार की साइड लगने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार गांव बडेरना निवासी जयप्रकाश (55) और विक्रम चालक कांठ निवासी कामिल (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनीता पत्नी जयप्रकाश, कल्पना पुत्री सत्यपाल, मेघा चौहान पुत्री जयप्रकाश, शमीम पुत्र बुंदू घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सभी को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर कर दिया। डॉ. विजय कुमार ने बताया कि घायलों को गंभीर चोटें हैं। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे की तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्योहारा के फव्वारा चौक निवासी शाकिर (20) अपने पड़ोसी इरफान (22) के साथ बाइक से ठाकुरद्वारा रोड पर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव उमरपुर के मोड़ पर पीछे से आ रहे खनन से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के नीचे आ गई, जिसमें शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शाकिर का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीणों ने विरोध किया। सड़क पर जाम लगने का प्रयास किया। 

वहीं थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाकिर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें