फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के समर्थकों ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए डाला डेरा, दूरबीन से रख रहे नजर

Tue, 21 May 2019 09:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ईवीएम की सुरक्षा के लिए याकूब कुरैशी के समर्थकों ने डाला डेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी के समर्थन में कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए डेरा डाले हुए हैं। यह बात अलग है कि सीआईएसएफ के जवान जहां मतगणना स्थल के भीतर ड्यूटी दे रहे हैं, तो बसपाई मतगणना स्थल के बाहर टेंट लगाकर 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। इस टेंट में सभी जरूरी सुविधाएं कार्यकर्ताओं के लिए मुहैया कराई गई हैं। तीन शिफ्ट में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


गगोल रोड स्थित कताई मिल परिसर में मतगणना होनी है और मतदान के बाद से ईवीएम यहीं पर रखी हुई हैं। इन ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बंद कर बाहर से सील कर दिया गया है और बाहर सीआईएसएफ के जवान व प्रशासन की तरफ से तैनात मजिस्ट्रेट 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं।

कताई मिल के बाहर टेंट 
गठबंधन के कार्यकर्ता द्वारा कताई मिल के मुख्य गेट के बाहर टेंट लगाया हुआ है। इस टेंट में एक बड़ा तख्त पड़ा हुआ है, जिस पर बिस्तर लगे हैं। टेंट में पंखे, कूलर, एलईडी बल्ब के साथ मनोरंजन के लिए एलईडी लगी है। इसके साथ ही एक मेज को छोटी सी रसोई का रूप दिया हुआ है, जिस पर एक दर्जन कप, भगोना, चाय और चीनी के डिब्बे के साथ इंडक्शन चूल्हा रखा है। जिस पर चाय बनाने के साथ खाना गर्म करने की व्यवस्था है। पीने के पानी के लिए पांच कैंपर प्रतिदिन यहां आते हैं। टेंट की रोशनी पंखे आदि के लिए जेनरेटर भी लगाया हुआ है। एक ड्यूटी रजिस्टर भी रखा है, जिसमें शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाती है। इस काम को 20 कार्यकर्ता शिफ्टवार कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान भी लगभग प्रतिदिन निरीक्षण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूरबीन से भी रखी जाती है नजर 
टैंट के भीतर रखी एक एलईडी का कनेक्शन मतगणना परिसर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों से है। जिसके द्वारा कार्यकर्ता हर वक्त ईवीएम सुरक्षा पर नजर रखते हैं। लेकिन जब एलईडी स्क्रीन पर कुछ भी हलचल नजर आती है, तो तत्काल दूरबीन के माध्यम से सीधे ईवीएम स्ट्रांग रूम के गलियारे पर नजर रखी जाती है। 

कार्यकर्ता ड्यूटी कर रहे हैं
टेंट आदि की व्यवस्था पार्टी ने की है, लेकिन यहां ड्यूटी दे रहे कार्यकर्ता भोजन आदि की व्यवस्था स्वयं अपने स्तर से कर रहे हैं। कार्यकर्ता पूरे नि:स्वार्थ भाव निष्ठा से इस ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। - सुभाष प्रधान, जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें